होम / 3 Brothers Died Before Sisters Marriage: बहन की डोली से पहले ट्रक ने 3 भाइयों को रौंदा

3 Brothers Died Before Sisters Marriage: बहन की डोली से पहले ट्रक ने 3 भाइयों को रौंदा

• LAST UPDATED : November 21, 2021

इंडिया न्यूज, आगरा : 

3 Brothers Died Before Sisters Marriage: आगरा में बहन के विवाह से पहले ही घर में गहरा मातम छा गया। बहन की शादी से ठीक पहले 3 भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन भाईयों में दुल्हन का एक सगा और दो ममरे भाई थे। एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र में शनिवार की रात ट्रक ने मोपेड पर सवार तीनों भाईरूों को रौंद दिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। रविवार को बहन की शादी थी। एक साथ 3 जवान अर्थियां उठने से शादी वाले घर में हाहाकार मच गया।

दुल्हन का मामा ने बचपन से लिया हुआ है गोद 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

यह दर्दनाक हादसा शनिवार मध्य रात्रि के बाद नुनिहाई पुलिस चौकी के सामने हुआ। सीतानगर में रहने वाले पवन राठौर ने अपनी भांजी रीना को गोद लिया था। रविवार को रीना की शादी थी। इससे पहले शनिवार को रतजगा था। पवन ने अपने बेटे हर्ष (19 वर्ष) से कहा कि वह प्रकाश नगर वाले मकान में जाकर सो जाए। हर्ष अपने ममेरे भाई प्रेम राठौर (21 वर्ष), नयाबास, गोपालपुरा, शमसाबाद के साथ प्रकाशनगर पहुंच गया।

Read More : Encounter In Kashmir जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर

दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

इसी दौरान तुलसी चबूतरा, ताजगंज निवासी मौसेरे भाई अंकित राठौर (19 वर्ष) का फोन आया। उसने हर्ष से कहा कि वह रामबाग चौराहे तक आ गया है। यहां से उसे ले जाए। हर्ष और प्रेम मोपेड से अंकित को लेने रामबाग पहुंचे। तीनों जब मोपेड से वापस लौट रहे थे, नुनिहाई पुलिस चौकी के सामने उनकी मोपेड में ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रेम और अंकित ने उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ दिया।

वहीं, हर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में युवकों की मौत की बात सुनते ही बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे। विवाह वाले घर में मंगलगीत की जगह महिलाएं करुण क्रंदन कर रही थीं। बहन रो-रोकर कह रही थी कि अब उसे कौन विदा करेगा। थाना एत्माद्दौला प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि तीनों मृतक मोपेड पर सवार थे। रिश्ते में तीनों भाई थे।

Read More : Two Rohingyas linked to Human Trafficking arrested मानव तस्करी से जुड़े दो रोहिंग्या गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर करते थे ये काम

शोक में डूबे सीतानगर में हर आंख हुई नम 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

 

एत्मादुद्दौला। मंगलगीतों से गुंजायमान सीतानगर में रविवार की सुबह सिहराने वाली थी। पवन राठौर के घर चीत्कार मचा हुआ था। रीना के हाथों में मेहंदी लगी थी। सुबह उसके घरवालों के साथ ग्वालियर के लिए रवाना होना था। वह फूट-फूटकर रो रही थी। नाना के घर उसकी परवरिश हुई थी। हर्ष उसके सगे भाई जैसा ही था। हर्ष के पिता ही उसकी शादी कर रहे थे।

Read More : 500 People Signed Petition Two Days: चर्चा में छात्रों का डिजिटल आंदोलन

शाम आस पड़ौस की महिलाएं संगीत में आई दिन में मातम 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

शनिवार शाम आस पड़ौस की महिलाएं संगीत में आई थीं। हंसी-खुशी का माहौल था। परिवार को न जाने किसकी नजर लग गई। शादी में शामिल होने पहुंचे तमाम रिश्तेदार पहले अर्थी को कंधे देने में जुटे थे। पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को हिम्मत दी। भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

Read More : Crushing Season Begins in UP Sugar Mills यूपी की चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू

शादी नहीं रुक सकती 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

Truck Trampled 3 Brothers Before Sister's Doli

अधिकारियों से वार्ता की। बताया कि शादी वाला घर है। शादी नहीं रुक सकती है। हल्दी चढ़ चुकी है। मेहंदी लग चुकी है। शादी की रस्में ही आज ही पूरी कराई जानी है। तत्काल शवों का पोस्टमार्टम कराया जाए। पहले अंतिम संस्कार होगा। उसके बाद शादी के लिए होने वाली रस्में पूरी की जाएंगी। इसके बाद तीनों शवों का जल्द पोस्टमार्टम कराया गया। हर्ष का शव सीतानगर आया। प्रेम राठौर का शव परिजन शमसाबाद ले गए। वहीं अंकित के शव को घरवाले तुलसी चबूतरा, ताजगंज लेकर पहुंचे।

Read More : CM Yogi handed over Appointment letters to 310 Specialist Doctors 310 विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पांच लोगों संग दुल्हन ग्वालियर रवाना 3 Brothers Died Before Sisters Marriage

पवन राठौर के घर सुबह उनके बेटे की अर्थी सज रही थी, यहां चर्चा चल रही थी कि बेटी की शादी टाल दी जाए। हालांकि कुछ लोगों की सहमति के बाद सभी शादी के लिए तैयार हो गए। दुल्हन रीना को 5 लोगों के साथ ग्वालियर भेज दिया गया। इससे पहले सूचना पर रात में ग्वालियर से दूल्हा पक्ष के लोग भी आ गए थे। बुजुर्गों से बात की गई। उन्होंने कहा कि शादी नहीं रुकेगी। हल्दी चढ़ चुकी है। मेहंदी लग चुकी है। पहले अर्थियां उठेगीं।

उसके बाद शादी की रस्म पूरी कराई जाएगी। शादी ग्वालियर में ही होगी। चार से पांच लोग शादी के लिए दुल्हन को ग्वालियर लेकर जाएंगे। वहां सिर्फ फेरे होंगे। बुजुर्गों ने जैसा बताया परिजनों ने वैसा ही किया। पांच लोग रीना को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। वहां सिर्फ फेरों की रस्म होगी।

Read More : Stop Hookah Water by Stigmatizing Illicit Relationship With Brother : भाई के साथ अवैध संबंध का लांछन लगाकर किया हुक्का पानी बंद

Read More : Encounter In Kashmir पांच आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox