होम / 447 Recruitment in Gorakhpur University And MMMUT: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में निकली 447 कर्मचारियों की भर्तियां, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

447 Recruitment in Gorakhpur University And MMMUT: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी में निकली 447 कर्मचारियों की भर्तियां, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

• LAST UPDATED : December 17, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
447 Recruitment in Gorakhpur University And MMMUT: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में ग्रुप सी में करीब 447 कर्मचारियों की भर्ती होगी। दोनों विश्वविद्यालयों ने अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को रिक्तियों के संबंध में सूचना भेज दी है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से ग्रुप सी में कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। जबकि लगातार संकाय बढ़ते गए हैं और लैब की संख्या भी बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में 300 पद रिक्त हैं। इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों श्रेणी के पद हैं।

एमएमएमयूटी में इस समय 147 पदों पर भर्ती की जानी है। शासन ने अब विश्वविद्यालयों में भी ग्रुप सी की भर्ती को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से रिक्त पदों की संख्या सहित पूरा ब्योरा मांगा गया था।

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड कराएगा लिखित परीक्षा 447 Recruitment in Gorakhpur University And MMMUT

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड लिखित परीक्षा कराकर भर्ती की प्रक्रिया कराएगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले विश्वविद्यालयों को दिशा निर्देश आ सकता है। एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा है कि शासन के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में ग्रुप सी के रिक्त पदों से संबंधित जानकारी भेज दी गई है, आगे जो निर्देश आएगा उसके अनुपालन में कार्य किया जाएगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय में ग्रुप सी से संबंधित करीब 300 रिक्त पद हैं। सारी जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है। नियुक्तियां भी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड कराएगा।

Read More: PM Did Virtual Inauguration of Mayor Conference: पीएम मोदी ने काशी में किया मेयर सम्मेलन का वर्चुअल उद्घाटन, बोले- जनता ने विश्वास जताया और उसे हमें पूरा करना चाहिए

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox