होम / पाकिस्तानी झंडा फहराने का आरोपी भेजा गया जेल

पाकिस्तानी झंडा फहराने का आरोपी भेजा गया जेल

• LAST UPDATED : August 14, 2022

इंडिया न्यूज, कुशीनगर (Uttar Pradesh)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकीम में पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोपी सलमान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी महिला की तलाश जारी है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तरयासुजान थाने के गांव बेदुपार मुस्तकीम में शुक्रवार को एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप लगा। आरोप है कि युवक को दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराता देख पड़ोसियों ने मना किया। जब वह नहीं माना तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर मचा शोर

लोग वीडियो बनाकर व फोटो खींच करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। किसी ने पाकिस्तान का झंडा फहराने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ ने घर में झंडा बनाया था। उसके नाबालिग चचेरे भाई ने झंडे को मकान पर फहराया था। इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि समाज में विद्वेष फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करके सलमान को गिरफ्तार किया गया है। उसकी बुआ पर भी मुकदमा दर्ज है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः आजादी का अमृत महोत्सव : हर घर पर फहराएं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा : कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox