होम / Mathura: मथुरा में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Mathura: मथुरा में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 9, 2022

Mathura

इंडिया न्यू़ज, मथुरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के जीआरपी ने जाली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो राजस्थान और एक आरोपी बिहार का रहने वाला है। जो कोच अटैंडर है। यह ट्रेन में जाली नोट लाने और ले जाने में मदद करता था।

ऑनलाइन सिक्योरिटी पेपर मंगाकर बनाते थे जाली नोट
पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख के जाली नोट और नोट छापने का पेपर बरामद किया हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। देशभर में उसका नेटवर्क फैला हुआ है।
पकड़े गए शातिर ऑनलाइन सिक्योरिटी पेपर मंगाकर जाली नोट बनाते थे। पूछताछ में पता चला है कि जाली नोट बनाने में आरोपी जिस सिक्योरिटी पेपर का इस्तेमाल करते हैं, उसमें हरे रंग की सिक्योरिटी ग्रिड लगी है, जिसमें भारत और आरबीआई लिखा है। वाटर मार्क में गांधी जी की तस्वीर है।

यह भी पढ़ें: CM Kanpur Visit: कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  272 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox