होम / Akhilesh Yadav In Ayodhya : अखिलेश यादव इन अयोध्या, अखिलेश यादव ने संतों के संग अयोध्या में किया रोड शो

Akhilesh Yadav In Ayodhya : अखिलेश यादव इन अयोध्या, अखिलेश यादव ने संतों के संग अयोध्या में किया रोड शो

• LAST UPDATED : February 25, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Akhilesh Yadav In Ayodhya  शुक्रवार की शाम को पांचवे चरण का चुनाव प्रचार अभियान थम गया। इस दौरान किसी भी पार्टी ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सपा के राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में रोड शो किया। रोड़ शो की विशेष बात यह रही कि उनके संग संत थे और उनके हाथ में हनुमान जी की मूर्ति नजर आई। मूर्ति के संग वह लोगों का अभिवादन कर रहे थे।


ईश्वर का नमन करते हुए किया संबोधित Akhilesh Yadav In Ayodhya

रोड शो की शुरूआत से पहले बस की छत से समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भगवान विष्णु के अवतार श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम को नमन किया। संतों, गुरुजनों को नमन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जिस तरह का समर्थन आज हमें दिखाई दे रहा है, यह समर्थन बिना भगवान श्रीराम के संभव नहीं था। इसलिए कहीं ना कहीं भगवान की कृपा है कि यह समर्थन जनता का मिल रहा है। जहां कण-कण में राम है, ऐसी देश की संस्कृति और हमारी गंगा-जमुनी तहजीब। हम मिलीजुली संस्कृति को बचाकर बीजेपी का सफाया करेंगे।

Also Read : UP Vidhan Sabha Elections: यूपी विधान सभा चुनाव, प्रतापगढ़ के कुंडा पर है सभी की नजरें, राजा भैया हैं यहां से प्रत्याशी, चर्चित सीट है कुंडा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox