होम / Akhilesh Yadav Karhal Seat : अखिलेश यादव के विधायक पद से इस्तीफे और करहल से सपा उम्मीदार पर चर्चा हुई शुरू

Akhilesh Yadav Karhal Seat : अखिलेश यादव के विधायक पद से इस्तीफे और करहल से सपा उम्मीदार पर चर्चा हुई शुरू

• LAST UPDATED : March 12, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Akhilesh Yadav Karhal Seat तमाम चर्चाओं के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। चर्चा जोरों पर है कि वह विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद रह सकते हैं। ऐसे में करहल सीट से सपा का उम्मीदवार कौन होगा। इस पर चर्चा जोर शोर से हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा राम गोविंद चौधरी का नाम आ रहा है। वहीं इस बात की चर्चा भी हो रही है कि हो सकता है परिवार से कोई इस सीट पर चुनाव लड़े।

पहला विधान सभा चुनाव लड़े थे अखिलेश Akhilesh Yadav Karhal Seat

मैनपुरी की करहल सीट से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी बघेल को 66782 वोटों के अंतर से पराजित किया है। अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा मुखिया करहल विधानसभा सीट छोड़ेंगे।

Also Read : Formation Of Government In UP : रविवार दिल्ली जाएंगे सीएम योगी, वहां पर तय होगा कि यूपी में कब नई सरकार का गठन होगा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox