होम / Akhilesh Yadav said : अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के संग मजबूती से खड़े हैं ओम प्रकाश राजभर

Akhilesh Yadav said : अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के संग मजबूती से खड़े हैं ओम प्रकाश राजभर

• LAST UPDATED : March 21, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़:

Akhilesh Yadav said  गठबंधन के प्रमुख घटक दल के नेता विधायक ओम प्रकाश राजभर के बीजेपी में जाने की चर्चा जोरों पर है। इस पर आजमगढ़ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर आज भी सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। वह गठबंधन का हिस्सा हैं।

आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव Akhilesh Yadav said

आजमगढ़ बिना किसी पूर्व सूचना के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हम उम्मीद करते हैं कि अबकी पहले की तरह भाजपा झूठ नहीं बोलेगी और अपना किया गया वायदा पूरा करेगी।

ओम प्रकाश राजभर पर की बात Akhilesh Yadav said

अखिलेश यादव ने बीते दिनों सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात के बारे में भी खुलकर बात की। मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। ओमप्रकाश राजभर आज भी समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ में चुनाव लड़ने वाली पार्टी हमारे साथ आज भी खड़ी है।

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox