होम / अखिलेश यादव ने साधा योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था अब कहने सुनने की बात रह गई

अखिलेश यादव ने साधा योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था अब कहने सुनने की बात रह गई

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Akhilesh Yadav said : समाजवाद पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था अब कहने सुनने की बात रह गई है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान मेें कहा कि भाजपा सरकार में अब वही सुरक्षित है जिस पर सत्ता संरक्षित अपराधियों की निगाह नहीं पड़ी है।

दरोगा जी सोते रह गए

अखिलेश का कहना है कि अब तो कानून के रखवाले तक सुरक्षित नहीं हैं। मैनपुरी के करहल में दारोगा जी सोते रह गए और उनकी तकिये के नीचे से चोर सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस और पर्स चुरा ले गए। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा के चलते कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात रह गई है। भाजपा सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतया विफल है।

यह भी पढ़ेंः स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद का अनशन 108 घंटे बाद खत्‍म, शंकराचार्य के आदेश पर लिया फैसला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox