होम / Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन,जाएंगे परिवार संग सैफई

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन,जाएंगे परिवार संग सैफई

• LAST UPDATED : May 20, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Akhilesh Yadav: इटावा के सैफ़ई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की भाभी (अखिलेश याव की ताई) का बीमारी के चलते सैफई मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया,निधन की ख़बर मिलने के बाद सैफई में शोक की लहर है रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा परिवार सैफई आवास पर मौजूद है वहीं अखिलेश यादव का इंतजार किया जा रहा है अखिलेश के आने के बाद अंतिम संस्कार प्रक्रिया की जाएगी।

समद्रा देवी, मुलायम सिंह यादव की थीं भाभी तो अखिलेश यादव की ताई 

इटावा के सैफई परिवार में आज शोक का माहौल है दरअसल मुलायम सिंह यादव के पांच भाइयों में सबसे बड़े भाई रतन सिंह की पत्नी समद्रा देवी का देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। समद्रा देवी सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव के माँ थी। वहीं मुलायम सिंह यादव की भाभी अखिलेश यादव की ताई भी थी। सैफई आवास पर भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

इस दौरान रामगोपाल यादव भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ रहेंगे मौजूद

वहीं रमगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम समेत पूरा परिवार सैफई परिवार मौजूद है अंतिम संस्कार अब से कुछ देर में होगा। जिसको लेकर तैयारियां कर ली गई है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इंतजार किया जा रहा है। अखिलेश यादव अब से कुछ ही देर में पहुंचेंगे।

 अखिलेश ने गोरखपुर का दौरा किया रद्द

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 20 मई को सुबह 10.15 बजे गोरखपुर जाने वाले थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें सुबह 10.30 बजे से वह सड़क मार्ग से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टाड़ा जाएंगे। जहां उनके पिता हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित देने वाले थे। दोपहर 12 बजे वहां जाने वाले थे और शाम सात बजे तक विमान द्वारा वापिस लखनऊ आने का प्रोग्राम था। लेकिन अब उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। क्योंकि उनकी ताई देहांत हो गया है। इसलिए अब अखिलेश यादव परिवार संग इटावा के सैफई जाने वाले हैं।

Mukhtar Ansari: जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी धड़कनें, गैंगस्टर एक्ट के एक और मामले में फैसला आज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox