होम / अखिलेश यादव 20 अप्रैल आएंगे आगरा : Akhilesh Yadav will come to Agra tomorrow

अखिलेश यादव 20 अप्रैल आएंगे आगरा : Akhilesh Yadav will come to Agra tomorrow

• LAST UPDATED : April 19, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा : Akhilesh Yadav will come to Agra tomorrow यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 20 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। उनका पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब चार घंटे तक वे आगरा में रुकेंगे। इस दौरान वे भीमनगरी महोत्सव हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Also Read : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक कल, मास्क अनिवार्य करने का हो सकता है फैसला DDMA Meeting Amidst Increasing Cases of Corona

आगरा के बाद सैफेई जाएंगे अखिलेश Akhilesh Yadav will come to Agra tomorrow

Akhilesh Yadav will come to Agra tomorrow

अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम द्वारा सपा अध्यक्ष का आगरा आगमन का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम लगभग पांच बजे वे ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा जाएंगे, जहां भीमनगरी महोत्सव में हुए हादसे में घायल पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम से मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य घायलों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं शाम लगभग छह बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक होटल में जाएंगे। यहां वह राकेश चन्द्र यादव की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सैफई के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Also Read : एक ही गाड़ी में बैठकर मीटिंग में पहुंचे योगी व केशव, दोनों नेताओं की युगलबंदी का वीडियो वायरल CM Yogi and Deputy CM keshav in Same Car

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox