होम / Aligarh: पोर्न दिखाकर कुकर्म करता है पति…पीड़िता ने पुलिस को रो-रोकर सुनाई दास्तान

Aligarh: पोर्न दिखाकर कुकर्म करता है पति…पीड़िता ने पुलिस को रो-रोकर सुनाई दास्तान

• LAST UPDATED : November 16, 2022

Aligarh

इंडिया न्यूज, अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सातों जन्म तक निभाया जाता है पति और पत्नी एक दूसरे के सुख दुख के साथी हुआ करते हैं। लेकिन अगर उसी पत्नी को पति के द्वारा महल जिस्म की भूख मिटाने के लिए उपयोग में लाया जाए तो कहीं ना कहीं इंसानियत शर्मसार होने के कगार पर पहुंच जाती है। जिसको लेकर लगातार पीड़ा सहने के बाद भी पत्नी के द्वारा अपना पत्नी धर्म निभाया जाता है। लेकिन जब बात सर से ऊपर गुजर जाती है तो पत्नी के द्वारा परिवार में भी न्याय की गुहार लगाई जाती है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ में सामने आया है। जुर्म की इंतेहा हो गई तो पीड़िता ने बुधवार को पुलिस कप्तान दरबार का दरवाजा खटखटाया है।

परिजनों से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा पति
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली एक पीड़िता के द्वारा कप्तान दरबार में मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है उसका पति लंबे समय से उसके साथ पोर्न फिल्म देखकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। जिसको लेकर उसकी शिकायत उसके द्वारा अपनी सास से की गई तो सास के द्वारा अपने बेटे का पक्ष लिया गया। जिससे आहत होकर पीड़िता के द्वारा कप्तान दरबार में मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी पति व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है लंबे समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर उसे न्याय की आस है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: धर्मसंकट से उबरे शिवपाल! खुली बैठक में बोले- हमारी बहू है डिंपल, कार्यकर्ता साइकिल जिताएं

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox