होम / Aligarh NEWS: इस अनोखी शादी को क्या कहेगें आप, किस्मत या प्यार पढ़िए पूरी खबर

Aligarh NEWS: इस अनोखी शादी को क्या कहेगें आप, किस्मत या प्यार पढ़िए पूरी खबर

• LAST UPDATED : February 15, 2023

UP NEWS: अलीगढ़ (Aligarh) से एक मामला सामने आया है।कहा जाता है कि जोड़ियां उपर वाले बना के भेजते हैं। कहीं ना कहीं ये बाते सच है। उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh) के अलीगढ़(Aligarh) से एक मामला सामने आया है। इमरान का विवाह 3 फीट की खुशबू नामक लड़की से हुई है। इमरान की उम्र 26 साल बताई जा रही है। वहीं खुशबू की उम्र 22 साल बताई जा रही है। दोनों के परिवार वालों ने बड़ी ही धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी है।

परिवार में खुशी का माहौल

दोनों के इस विवाह से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आस-पास के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इधर परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी बहुत बड़ी चिंता जो शादी को लेकर थी अब खत्म हो गई हैं। इमरान और खुशबू हमेशा खुश रहें। यहीं मंगल कामना करता हुं।

 मुलाकात की कहानी

इमरान अलीगढ़ के जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में काफी समय से अपनी मां बिरजिस के साथ रहता था। इमरान के और भी भाई-बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। लेकिन कम हाइट होने की वजह से इमरान की दुल्हन नहीं मिल पा रही थी। किसी के द्वारा मिली जानकारी अनुसार  कुछ लोगो ने इमरान की मां को खुशबू के बारे में बताया और जानकारी मिलते ही इमरान की मां ने खुशबू के परिवार वालों से संपर्क किया। फिर अपने मन की बात बताते हुए शादी की बात कह दी। इधर 22 साल की हो चुकी खुशबू के परिवार वालो ने बड़ी खुशी से इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़े –UP CRIME: 8 साल की मासूम के साथ, चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म शर्मसार करने वाली घटना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox