होम / Aligarh: महिला ने अपने पति को ढूंढ कर बचाई उसकी जान, पुलिस भी नहीं कर पाई थी तलाश  

Aligarh: महिला ने अपने पति को ढूंढ कर बचाई उसकी जान, पुलिस भी नहीं कर पाई थी तलाश  

• LAST UPDATED : December 5, 2022
Aligarh

इंडिया न्यूज, अलीगढ़ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ इलाके में एक महिला ने अपने पति को मौत के मुंह से बचा दिखाया। एक तरफ पुलिस और सभी परिजन महिला के पति ढूंढते रहे। मगर वहीं दूसरी तरफ न सिर्फ महिला ने अपने पति को खोज निकाला बल्कि उसको मौत के मुंह से भी खिंच निकाला।

हो गया था लापता 
जानकारी अनुसार महिला के पति का नाम योगेंद्र यादव है। वह हाथरस के हसायन गांव का रहने वाला है। योगेंद्र यादव एक ट्रक ड्राइवर है। चार दिन पहले वह बालू से लदा ट्रक लेकर अलीगढ़ के छपरा इलाके में गया था। वहीं से योगेंद्र लापता हो गया था। जिसके बाद महिला ने अपने पति के लापता होने की खबर थाने में लिखाई थी।
ढूंढ निकाला पति को 
पति के लापता होने के बाद पुलिस समेत महिला के परिजन योगेंद्र को चार दिनों से ढूंढ रहे थे। इसी बीच शनिवार को महिला अपने पति को ढूंढने छर्रा पहुंची। वहां पर महिला ने अपने पति को ऐसी-ऐसी जगह ढूंढना शुरू किया जहां किसी को उम्मीद भी नहीं थी। इसी बीच महिला एक कुएं के पास पहुंची। सूखे कुएं में जब उसने देखा तो कोई औंधे मुंह लेता था। महिला ने उसके स्वेटर से पहचान लिया की वह उसका पति है। जिसके बाद महिला ने आस पास के लोगों की मदत से अपने पति को बहार निकाल लिया।
नशे में गिर गया था कुएं में 
मिली जानकारी अनुसार महिला का पति योगेंद्र छर्रा के एक ढाबे में खाना खाने रुका था। वहां उसने रुक कर शराब भी पी थी। शराब पीने के बाद योगेंद्र टहलने लगा। शराब के नशे में टहलते-टहलते योगेंद्र कुएं में जा गिरा और बेहोश हो गया।
फिलहाल योगेंद्र अस्पताल में भर्ती है और अब उसकी हालत में पहले से काफी सुधार भी है।

यह भी पढ़ें: UP Board Exams: इन गलतियों से विद्यार्थियों के बोर्ड में कटते हैं नंबर, आप न दोहराएं यह गलतियां

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox