होम / Amit Shah Lashed out at SP-BSP : सपा-बसपा पर बरसे अमित शाह, जन विश्वास यात्रा की सभाओं में बोले

Amit Shah Lashed out at SP-BSP : सपा-बसपा पर बरसे अमित शाह, जन विश्वास यात्रा की सभाओं में बोले

• LAST UPDATED : December 30, 2021

इंडिया न्यूज, अलीगढ़/मुरादाबाद।

Amit Shah Lashed out at SP-BSP : भाजपा की जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में एक अलग ही लैब खोल रखी थी। उन्होंने जनता को लैब का अर्थ समझाते हुए बताया कि लैब में आने वाले पहले अक्षर एल का अर्थ था लूट। इन्होंने खूब लूटपाट की और अपनी जेबें भरीं। (Amit Shah Lashed out at SP-BSP)

उन्होंने ए का अर्थ आतंकवाद बताया। उन्होंने बताया कि आप के पड़ोस के जिले में बबुआ के चच्चा जान रहते थे। जिन्होंने आतंकवाद के दम पर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया। इसके बाद उन्होंने बी की मतलब भाई-भतीजावाद से की। सपा शासन में केवल भाई भतीजावाद ही चलता है। इनके विधायक, मंत्री और नेताओं ने लोगों की जिंदगी नर्क बना दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद जनता खुश है।

समझाया निजाम का असली अर्थ (Amit Shah Lashed out at SP-BSP)

गृहमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार में 700 दंगे हुए। लेकिन आज योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही। निजाम का मतलब शासन होता है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए एन मतलब नसीमुद्दीन, आई मतलब इमरान मसूद, जा मतलब आजम खान और एम मतलब मुख्तार अंसारी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश का निजाम चाहिए या योगी-मोदी का विकास निजाम? (Amit Shah Lashed out at SP-BSP)

शाह ने कहा कि आजम खान ने एक हजार हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। जनता से पूछा कि आज वो कहां हैं। अगर अखिलेश सत्ता में आते हैं तो आजम जेल के बाहर आ जाएंगे। इसलिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि अखिलेश हरदम जिन्ना-जिन्ना की रट लगाते हैं।

(Amit Shah Lashed out at SP-BSP)

Read More: Rifle Robbed From Police During Night In Bijnor : बिजनौर में रात के समय पुलिस से लूट ले गए राइफल, सिपाही को किया घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox