होम / Anurag’s Taunt on Akhilesh : शायराना अंदाज में अनुराग का अखिलेश पर तंज, ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है

Anurag’s Taunt on Akhilesh : शायराना अंदाज में अनुराग का अखिलेश पर तंज, ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है

• LAST UPDATED : January 23, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Anurag’s Taunt on Akhilesh : केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस मार्च को सपा ईवीएम पर आरोप लगाएगी। उन्होंने कहा कि आज वे कहते हैं कि यह नया एसपी (समाजवादी पार्टी) है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सच है, जिसे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे ईवीएम बेवफा है। (Anurag’s Taunt on Akhilesh)

दरअसल यूपी चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर लखनऊ में घर-घर चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज किया। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध के बाद बीजेपी नेता राज्य में जनसंपर्क और डोर टू डोर अभियान के जरिए जनता से संपर्क साध रहे हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है।

20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा (Anurag’s Taunt on Akhilesh)

भाजपा के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। दरअसल अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बनने के बाद राज्य में 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। लिहाजा अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव के लिए आईटी का मतलब इनकम फ्रॉम टेरर है। क्योंकि उनकी पार्टी के मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और नाहिद हसन जैसे माफिया ब्रांड एंबेसडर थे। (Anurag’s Taunt on Akhilesh)

ठाकुर ने कहा कि एसपी के कार्यकाल में आईटी कंपनियां यूपी में नहीं आयी और आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में आईटी सेक्टर में बिना भेदभाव के नौकरी मिली है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की बहन और बेटियां बीजेपी में ही सुरक्षित है।

(Anurag’s Taunt on Akhilesh)

Read More: Priyanka in UP: यूपी में प्रियंका ने सीएम फेस को नकार दिया, अब चुनाव लड़ेगी या नहींं, असमंजस बरकरार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox