होम / Aseem Arun Joins BJP : भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

Aseem Arun Joins BJP : भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

• LAST UPDATED : January 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Aseem Arun Joins BJP : कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद से वीआरएस लेने के बाद पूर्व आईपीएस असीम अरुण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि असीम अरुण पीएम मोदी और भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। उनके करिअर पर एक भी दाग नहीं है। असीम के अनुभव से भाजपा आगे बढ़ेगी।

सपा में बदमाशों को टिकट (Aseem Arun Joins BJP)

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा बदमाशों को टिकट देती है। हमारे साथ बदमाशों को सजा देने वाले आ रहे हैं। सपा की सूची के पहले प्रत्याशी नाहिद हसन कल जेल गए। एक नेता अब्दुल्ला आजम कल बेल पर आए हैं। सपा में जेल और बेल वाले प्रत्याशी हैं।

हमारे पास बेदाग लोग आ रहे हैं। इस मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आईपीएस असीम अरुण के पिता श्रीराम अरुण डीजीपी रह चुके हैं। उनका परिवार शोषितों और वंचितों के सम्मान के लिए काम करता रहा है।

(Aseem Arun Joins BJP)

Also Read : Who is Aparna Yadav : सोशल मीडिया पर छाई मुलायम की ये बहू, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Also Read : What is UP Mein Sab Ba : योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया ‘यूपी में सब बा’, सांसद रवि किशन ने बनाया है रैप सॉन्ग

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox