होम / Attack on BJYM Leader in Agra : भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर हमला, देर रात तक थाने में चला हंगामा

Attack on BJYM Leader in Agra : भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर हमला, देर रात तक थाने में चला हंगामा

• LAST UPDATED : February 25, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

Attack on BJYM Leader in Agra : शाहगंज बाजार में गुरुवार की देर रात भाजयुमो जिलाध्यक्ष शैलू पंडित और उनके साथियों पर हमला कर दिया गया। हमले में उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की गई। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और मारपीट का आरोप लगाया। घटना से क्षेत्र में तनाव हो गया। इस पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई होगी।

चाट खाने के दौरान हुआ विवाद (Attack on BJYM Leader in Agra)

भाजयुमो जिलाध्यक्ष शैलू पंडित देर रात गोगा मौर्या, गोविंद कुशवाहा और जीतू प्रजापति शाहगंज स्थित सत्तो लाला हलवाई पर आए थे। उन्होंने बताया कि चाट खाने के दौरान ही कोल्हिाई निवासी शाहिद बेग अपने कुछ साथियों के साथ आ गया और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। वह जान बचाकर गाड़ी छोड़कर भागे। मगर, हमलावरों ने गोगा मौर्य को पकड़ लिया। वह किसी तरह बचकर भागे।

गाड़ी तोड़ने का भी लगाया आरोप (Attack on BJYM Leader in Agra)

भागने के दौरान उनकी सफारी गाड़ी मौके पर रह गई। उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भाजयुमो नेता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। हमले की जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर आ गए। नारेबाजी होने लगी। शाहगंज बाजार में अफरातफरी मच गई। उधर, सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि शैलू पंडित और बाजार में दुकान चलाने वाले शाहिद बेग के बीच विवाद हुआ है।

(Attack on BJYM Leader in Agra)

Also Read : Elabor Card is Not Permissible in Islam : ई-श्रम कार्ड पर दारुल उलूम का फतवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox