होम / Auraiya: बारातियों को बनाया बंधक! चढ़ावा कम आने पर शादी में विवाद, दुल्हन ने की खुद मारपीट

Auraiya: बारातियों को बनाया बंधक! चढ़ावा कम आने पर शादी में विवाद, दुल्हन ने की खुद मारपीट

• LAST UPDATED : February 26, 2023

Auraiya: (Baratis taken hostage! Controversy in marriage due to less offering) औरैया (Auraiya) जिले में शादी समारोह के दौरान चढ़ावा कम लाने की बात को लेकर लड़की पक्ष का लड़के पक्ष से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के बिना बरात को लौटना पड़ा।

दुल्हन ने भड़क कर दूल्हे की बहन को पीट दिया

सदर कोतवाली क्षेत्र के जरहौलिया में नई बस्ती अबूनगर फतेहपुर निवासी सुंदर लाल अपने बेटे सौरभ की बारात लेकर आए थे। द्वारचार से लेकर जयमाल का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। इसी बीच चढ़ावा कम लाने की बात को लेकर लड़की पक्ष का लड़के पक्ष से विवाद हो गया। बात ऐसी बिगड़ी कि दुल्हन भड़क गई और उसने दूल्हे की बहन प्रियंका वर्मा को पीट दिया। इससे बराती नाराज हो कर हंगामा करने लगे। तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

विवाद के बाद शादी की रस्में नहीं हुई

दूल्हे ही बहन प्रियंका ने परिवार के लोगों के साथ बरातियों को 4 घंटे तक बंधक बनाए जानें के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की। शादी न करने और दोनों पक्ष से हुए खर्चे को लेकर पंचायत चल रही है। बता दें, कि विवाद के बाद शादी की रस्में नहीं हुई हैं।

Also Read:- Azamgarh News: झाड़फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन! पुलिस हिरासत में 6 लोग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox