होम / Ayodhya: राम की पैड़ी पर भूमि पूजन के साथ दीपोत्सव का आगाज, रामनगरी में फिर बनेगा रिकॉर्ड

Ayodhya: राम की पैड़ी पर भूमि पूजन के साथ दीपोत्सव का आगाज, रामनगरी में फिर बनेगा रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : October 14, 2022

Ayodhya:

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या में शुक्रवार को दीपोत्सव का आगाज पूजा पाठ से हो गया। अवध विश्वविद्यालय के अखिलेश सिंह ने राम की पैड़ी पर भूमि पूजन। पूजा पाठ की पूरी प्रक्रिया दीपोत्सव प्रभारी अजय सिंह की अगुवाई में की गई। मंत्रोच्चार के बाद हवन पूजन किया गया।

योगी सरकार रामनगरी में एक बार फिर से दीपोत्यव कार्यक्रम को पिछली बार से ज्यादा भव्य बनाने में जुट गई है। इस बार राम नगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव में जलाए जाने वाले दीयों को जलता हुआ देख सकेंगे। जिसके लिए इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है। इस बार 30 मिनट से भी अधिक समय इन दीयों को जलता देख सकेंगे लोग।

रामनगरी में फिर बनेगा विश्व रिकार्ड

अयोध्या में छठे दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर इस बार 16 लाख से अधिक दीप जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे 12 लाख से अधिक दीपों को जलाए जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीयों को जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अयोध्या सहित लखनऊ, गोंडा सहित अन्य जनपदों से लगभग 10 लाख दीए राम की पैड़ी पर पहुंच चुके हैं।

दिए को दिया जा रहा खास स्वरूप

इस बार दीपोत्सव में दीपों को लगाने और जलाने के लिए 20,000 से अधिक वालंटियर को तैयार किया जा रहा है। राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव इस बार अद्भुत नजारा दिखाई देगा। इसके लिए इस बार दिए को बेहद खास स्वरूप में तैयार किया गया है।

बड़ा किया गया दियों का साइज

दीपोत्सव को लेकर निर्धारित किये गए वेंडर के मुताबिक पहले दीयों में 30 ML तेल डाला जाता था लेकिन इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है। 40 ML तेल से यह दिया पिछली बार से अधिक समय तक जलेगा। लाने व लगाने में कोई परेशानी न हो इसलिए इस बार पहले से ही दिया स्टोर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बीटेक छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर महिला की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर, शव के पास रोता मिला मासूम

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox