होम / Ayodhya News: राम मंदिर में था तैनात, तभी चली गोली हुई SSF जवान की मौत

Ayodhya News: राम मंदिर में था तैनात, तभी चली गोली हुई SSF जवान की मौत

• LAST UPDATED : June 19, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज ), Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर परिसर में एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 5:25 बजे की है। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। 25 वर्षीय शत्रुघ्न अंबेडकर नगर के रहने वाले थे। सुबह राम मंदिर परिसर में गोलियों की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें: इस देश में पैदा नहीं होते बच्चे!

गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें गोली लगी थी। साथी जवान उन्हें अस्पताल ले गए। यहां से घायल जवान को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से अयोध्या मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर आईजी और एसएसपी पहुंचे। उन्होंने खुद घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

पहले भी जवान को लगी थी गोली

तीन महीने पहले भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को गोली लगी थी। उस मामले में सिपाही ने ही गलती से अपनी राइफल से गोली चला दी थी। जिससे उसे गोली लग गई। वह बंदूक साफ कर रहा था। तभी ट्रिगर दब गया और गोली सिपाही को लग गई।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox