होम / Azamgarh News : मैथिली ठाकुर ने की पत्रकारों से वार्ता, आजमगढ़ महोत्सव में निमंत्रण पर दिया धन्यवाद

Azamgarh News : मैथिली ठाकुर ने की पत्रकारों से वार्ता, आजमगढ़ महोत्सव में निमंत्रण पर दिया धन्यवाद

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Azamgarh News : आजमगढ़ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई लोकप्रिय लोक व भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने सोमवार की शाम को 6 बजे रोडवेज के समीप होटल में पत्रकारों से वार्ता की।

मैथिली ठाकुर ने डीएम को किया धन्यवाद

इस दौरान मैथिली ठाकुर ने कहा कि आजमगढ़ मे वह पहली बार आ रही हैं।  और आजमगढ़ महोत्सव के लिए उनको निमंत्रण मिला जिसके लिए वह डीएम को धन्यवाद देती हैं। मैथिली ने कहा कि जब उनके यहां आने का प्रोग्राम बना तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनको लिखा कि वे आजमगढ़ से हैं, और वह उनका इंतजार कर रहे हैं।

जिससे वह बहुत उत्साहित रही। उन्होंने कहा कि कई बार शहर का नाम नहीं याद रह पाता है। लेकिन लोग याद रहते हैं। आजमगढ़ में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान मैथिली ठाकुर ने कजरी लोकगीत और भजन भी गाकर सुनाया।

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox