होम / Baghpat: 40 दिन की पैरोल पूरी कर, हनीप्रीत के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ राम रहीम

Baghpat: 40 दिन की पैरोल पूरी कर, हनीप्रीत के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ राम रहीम

• LAST UPDATED : March 3, 2023

(After completing 40 days parole): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत सिंह राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी हो गई।

उसे बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल में भेजा गया। दुष्कर्म व हत्या के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

  • भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स
  • 4 लग्जरी कार से निकला काफिला
भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स

बता दे 21 जनवरी को रोहतक की सुनरिया जेल से गुरमीत राम रहीम तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम आया है। यहां उसने अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया था।

गुरुवार को पैरोल की अवधि पूरी हो गई थी। सुबह से ही बरनावा आश्रम पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। ये इंतजाम डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए किया गया था।

4 लग्जरी कार से निकला काफिला

उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ बागपत विजय चौधरी, इंस्पेक्टर सलीम अहमद बरनावा दोपहर में ही आश्रम पहुंचे।

फिर पुलिस सुरक्षा के बीच करीब दो बजकर 50 मिनट पर उसका 4 लग्जरी कार से काफिला निकला। उसे ले जाते समय भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

also read- विधानसभा में 58 साल बाद अदालत, विशेषाधिकार हनन के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन की सजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox