होम / Baghpat Soldier Martyred in Ladakh: लद्दाख में बर्फ में दबकर शहीद हुए बागपत के लाल अनुज कुमार, पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Baghpat Soldier Martyred in Ladakh: लद्दाख में बर्फ में दबकर शहीद हुए बागपत के लाल अनुज कुमार, पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

• LAST UPDATED : January 24, 2022

Baghpat Soldier Martyred in Ladakh

इंडिया न्यूज़, बागपत:
Baghpat Soldier Martyred in Ladakh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले के खपराना गांव के अनुज कुमार पुंडीर लद्दाख (Ladakh) के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने से शहीद हो गए है। चंडीगढ़ आर्मी हॉस्पिटल से उनका पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव खपराना में पहुंचा। जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड पड़ा।

Baghpat Soldier Martyred in Ladakh

2015 में हुए थे सेना में भर्ती

बागपत जिले में बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना गांव के रहने वाले अनुज कुमार पुंडीर (26) साल 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। अनुज लद्दाख के द्रास सेक्टर सेना की 11 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिपाही के पद पर तैनात थे। परिजनों ने सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि करीब बारह दिन पहले ड्यूटी करते समय बर्फ की ढांग गिरने से कई सैनिक दब गए थे, जिसमें अनुज को हालत गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

4 साल पहले हुईं थी शादी

सैनिक अस्पताल में अनुज का कई दिनों से इलाज चल रहा था। लेकिन बीते शनिवार देर रात इलाज के दौरान वह जिंदगी और मौत को जंग हार गए। परिजनों ने बताया है कि अनुज की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उनका एक ढाई वर्ष का पुत्र भी है। शहीद जवान अनुज अपने पीछे दो भाई, एक बहन, पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। अनुज परिवार में सबसे बडे़ थे।

उनके पिता अशोक की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गयी थी। शहीद की पत्नी प्रियंका चौहान का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार को चंडीगढ़ से शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खपराना पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सैनिक के शव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox