होम / Baghpat : पुलिस घर-घर ढूंढ रही मुर्दे की चारपाई , पीड़ित ने कहा चारपाई नहीं मिली तो मृतक की आत्मा को शांति नहीं

Baghpat : पुलिस घर-घर ढूंढ रही मुर्दे की चारपाई , पीड़ित ने कहा चारपाई नहीं मिली तो मृतक की आत्मा को शांति नहीं

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Baghpat

इंडिया न्यूज, बागपत (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मुर्दे की चारपाई को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। दरअसल मुर्दे की चारपाई को चोर उठा ले गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि चारपाई चोरी होने के बाद उनकी घर घर मुर्दे की चारपाई पुलिस ढूंढ रही।

छपरौली क्षेत्र की पट्टी जगमलान निवासी सुदेश पुत्र अतर सिंह ने 7 दिसंबर को थाना छपरौली में तहरीर देते हुए कहा था कि उसकी पुत्री टीना की मृत्यु हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के बाद रीति-रिवाज के अनुसार चारपाई को उल्टा कर गेट के पास टांग दिया गया था।

चोर ने चुराई मुर्दे की चारपाई
2 दिसंबर को किसी अज्ञात चोर ने घर के बाहर से ही चारपाई को चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत छपरौली थाने में भी की गई थी। लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित फिर से थाना छपरौली पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही छानबीन
पिता ने कहा कि चारपाई मिलेगी तभी बेटी की आत्मा शांति को मिलेगी। 7 दिसंबर को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से वह काफी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी चारपाई खोजी जाए। छपरौली थाना अध्यक्ष नितिन पांडेय ने कहा कि पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox