होम / Ballia: कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मकान का अवैध हिसा का ध्वस्तीकरण, पीड़ित DM,SP व CM से लगाई न्याय की गुहार

Ballia: कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मकान का अवैध हिसा का ध्वस्तीकरण, पीड़ित DM,SP व CM से लगाई न्याय की गुहार

• LAST UPDATED : March 18, 2023

बलिया (Ballia) में एक सिपाही के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला और इसके मकान को ढहा दिया गया। आजमगढ़ जिले में तैनात पुलिस विभाग में जलील अहमद के घर के अवैध हिस्सों पर कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। जलील अहमद ने बताया कि नक्शा पास कराकर सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गाँव में मकान बनवाया था। उन्होंने अपने पड़ोसी पर आरोप लगया है कि वह जब मकान बना रहे थे। उसी समय उनसे पैसे की मांग किया गया जब उन्होंने पैसा नही दिया तो उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा कर दिया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आज ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

डीएम, सीएम से लगाई गुहार

पीड़ित ने DM, SP व उच्च अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को पत्र देकर न्याय की गुहार लगई है। पीड़ित ने पड़ोसी पर आरोप लगया कि वह एक हिस्ट्रीशीटर है उसके ऊपर हत्या से लेकर कई गम्भीर मुकदमा दर्ज है। जिसमे एक केस में उनको आजीवन कारावास भी हो चुका है। इसके बावजूद भी लोगों को परेशान करता है। और जो लोग मकान बनाते हैं उनसे अवैध धन उगाही करता है। जिसको लेकर सिपाही ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगया है।

 

Also Read: UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, कहा समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox