होम / Barabanki: गर्लफ्रेंड के प्यार ने बना दिया डकैत, प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे डकैती, 6 गिरफ्तार

Barabanki: गर्लफ्रेंड के प्यार ने बना दिया डकैत, प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे डकैती, 6 गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 9, 2022
Barabanki

इंडिया न्यू़ज,बाराबंकी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए डकैती करते थे। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनसे एक देसी कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ईंट के भट्टे पर लूट के वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस ने ऐसे 6 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए डकैती करते थे। पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों ने एक ईंट के भट्टे पर डकैती कर डेढ़ लाख रुपए लूटे थे। इनमें से एक आरोपी राम ब्रिक फील्ड भट्ठे पर काम करता था। उसे सब जानकारी थी कि भट्ठे का मुनीम कब आता है और उसके पास हर समय दो से तीन लाख रुपए होते है। इसी के चलते उन्होंने प्लान बनाया और लूट कर वारदात को अंजाम देकर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे।

भट्टे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान
इस वारदात के मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भट्टे पर डकैती की योजना बनाई थी। इसी के चलते वह अपने साथियों के साथ 30 नवंबर को भट्टे पर पहुंचे और भट्टे पर सो रहे मुनीम और उसके साथियों पर सोते हुए लाठी, डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिर तमंचा दिखाकर उसे पैसे लूटे और फिर फरार हो गए। इसके अगले दिन भट्टे के मुनीम ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना पाकर जांच में जुटी पुलिस ने भट्टे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी रेकी कर डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। लुटे हुए पैसों से सभी अपनी-अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करते थे। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox