होम / Basti Famous Block Chief kidnapping Case : बस्ती का चर्चित ब्लाक प्रमुख अपहरण केस , सपा विधायक के घर से पत्नी और बच्चों के संग हुए बरामद

Basti Famous Block Chief kidnapping Case : बस्ती का चर्चित ब्लाक प्रमुख अपहरण केस , सपा विधायक के घर से पत्नी और बच्चों के संग हुए बरामद

• LAST UPDATED : March 19, 2022

इंडिया न्यूज, बस्ती:

Basti Famous Block Chief kidnapping Case यूपी के बस्ती जिले से गायब हुए ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने नवर्निवाचित सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर से बरामद कर लिया है। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चें भी बरामद किए गए। इनको चार महीने पहले अगवा किया गया था। पुलिस ने महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने कसा सपा नेता पर शिकंजा Basti Famous Block Chief kidnapping Case

बस्ती के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा बस्ती सदर से नवनिर्वाचित विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ अपहरण के मामले में शिकंजा कसा है। पुलिस ने देर रात करवाली थाना क्षेत्र में उनके आवास पर दबिश देने के बाद ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, राजकुमार की पत्नी तथा चार बच्चों को छुड़ाया है। पुलिस ने इन सभी को महेन्द्र नाथ यादव के कब्जे से छुड़ाया है। पुलिस ने रात में जब दबिश दी, उस समय विधायक महेन्द्र नाथ यादव आवास में मौजूद थे। विधायक के आवास पर कई थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश दी थी।

Also Read :  Narsingh Grand Procession Took Out In Gorakhpur : गोरखपुर में निकली  नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा, सीएम योगी ने की अगुवाई, हर्ष और उल्लास में डूबे श्रद्धालु, उड़े अबीर और गुलाल

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox