होम / Bharat Jodo Yatra: जनवरी में 4 दिनों के लिए यूपी में भारत जोड़ो यात्रा, गैर भाजपा पार्टी के नेताओं को निमंत्रण

Bharat Jodo Yatra: जनवरी में 4 दिनों के लिए यूपी में भारत जोड़ो यात्रा, गैर भाजपा पार्टी के नेताओं को निमंत्रण

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Bharat Jodo Yatra

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी क्रम में देश के कई हिस्सों का दौरा करने के बाद यह यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा हरियाणा के लिए रवाना होगी। इस दौरान राहुल गांधी अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं से अपनी परेशानियों पर बात करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस ने सियासी माहौल बनाया हुआ है।

तीन जिलों में होकर गुजरेगी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के 3 जिलों से होकर गुजरेगी। करीब 4 दिनों के लिए यूपी में यह यात्रा चलेगी। इस दौरान पहले यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। फिर 4 फरवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 को कैराना होते हुए यात्रा हरयाणा के लिए निकल जाएगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में यात्रा 110 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

गैर भाजपा पार्टी के नेताओं को निमंत्रण
यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव, सुभासपा नेता ओपी राजभर, बसपा प्रमुख मायावती व अन्य गैर भाजपा पार्टी के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Hit And Run: तीन युवकों को बेकाबू कार ने रौंदा, कार में एक यूपी पुलिसकर्मी भी था मौजूद

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox