होम / Big blow to Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा विधायक ने छोड़ी पार्टी

Big blow to Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा विधायक ने छोड़ी पार्टी

• LAST UPDATED : January 23, 2022

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद।

Big blow to Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections-2022) के पहले चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ा झटका लगा है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा विधायक हाजी रिजवान ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। (Big blow to Akhilesh Yadav)

सपा ने यहां से जिया उर रहमान बर्क को टिकट दिया है। जिसके बाद हाजी रिजवान नाराज हो गए हैं और उन्होंने चुनाव में उतर कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रिजवान ने कहा कि उन्होंने अभी तक तय नहीं किया है कि वह किसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इतना तय है कि वह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले तो उन्होंने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही।

सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र हुए एसपी में शामिल (Big blow to Akhilesh Yadav)

भारत के सबसे लंबे व्यक्ति होने का दावा करने वाले प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह सपा में शामिल हो गए। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। पार्टी जारी तस्वीर में धर्मेंद्र प्रताप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह का लंबा 2.4 मीटर (8 फीट1 इंच) लंबा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह के पार्टी में शामिल होने के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा।

(Big blow to Akhilesh Yadav)

Read More: CM Yogi Shows Green Signal to Election Chariot: भाजपा ने तेज किया अपना चुनावी प्रचार, सीएम योगी ने चुनाव रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox