होम / Big Blow to BJP in Badaun : बदायूं में भाजपा को बड़ा झटका, सपा में पहुंचे बिल्सी विधायक

Big Blow to BJP in Badaun : बदायूं में भाजपा को बड़ा झटका, सपा में पहुंचे बिल्सी विधायक

• LAST UPDATED : January 10, 2022

इंडिया न्यूज, बदायूं।

Big Blow to BJP in Badaun : चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने सपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा विधायक के पार्टी में शामिल होने की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। ट्वीट में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

चढ़ा सियासी पारा, घर बदलने की लगी होड़ (Big Blow to BJP in Badaun)

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले की दोनों विधानसभा सीटों का सियासी पारा चढ़ गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी-अपनी निष्ठाएं बदलने लगे। राजनीतिक पार्टियां अपनी पुरानी सीट पर कब्जा बहाली को लेकर मंथन में लगी हैं। तो कुर्सी पर काबिज अपनी कुर्सी को बचाए रखने की होड़ में लगे है। वहीं जनता भी इस उठापटक से खुद को अलग नहीं कर पा रही है।

(Big Blow to BJP in Badaun)

Also Read : Imran may Leave Congress Today : आज कांग्रेस छोड़ सकते हैं इमरान, समर्थकों की बैठक में लेंगे फैसला

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox