होम / BJP Government With Majority In UP : यूपी में दोबारा प्रचंड से बनी भाजपा सरकार, 15 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण

BJP Government With Majority In UP : यूपी में दोबारा प्रचंड से बनी भाजपा सरकार, 15 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण

• LAST UPDATED : March 11, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

BJP Government With Majority In UP योगी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से दोबारा यूपी की सत्ता हासिल कर ली है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक या दो दिन में सीएम योगी और मंत्रियों के नाम तय कर देगा। चर्चा जोरों पर है कि शपथ ग्रहण 15 मार्च को करा लिया जाए। ऐसा इसलिए कि होली 18 मार्च को है। इसके पहले शपथ ग्रहण करने का मन सभी नेता बना चुके हैं।

37 साल बाद रच दिया इतिहास BJP Government With Majority In UP

यूपी विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 37 वर्ष बाद इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 273 सीट जीती हैं। चुनाव में भाजपा ने 255, अपना दल ने 12 तथा निषाद पार्टी ने छह सीट जीती हैं। राजभवन में शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

योगी 15 को ले सकते हैं शपथ BJP Government With Majority In UP

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के कुछ अन्य सहयोगियों के साथ होली से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के साथ राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा जोरों पर है। विधायक दल की शीघ्र होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी।

Also Read : Chandra Shekhar Azad Lost Security Deposit : योगी के खिलाफ जमानत भी नहीं बचा पाए चंद्रशेखर, जानें रावण को कितने लोगों ने किया पसंद

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox