होम / BJP Released List of 17 Candidates : भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा

BJP Released List of 17 Candidates : भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा

• LAST UPDATED : February 2, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

BJP Released List of 17 Candidates : भाजपा ने सरोजनी नगर से विधायक और योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक की सीट बदलकर लखनऊ मध्य की जगह लखनऊ कैंट कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने मंगलवार की देर रात 17 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर लखनऊ की सभी नौ सीटों से उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। 2017 में भाजपा ने लखनऊ जिले की 9 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में भी इस जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आशुतोष टंडन को लखनऊ पूर्व से टिकट (BJP Released List of 17 Candidates)

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल को उनकी मौजूदा सीट लखनऊ पूर्व से फिर मैदान में उतारा गया है। लखनऊ उत्तर से मौजूदा विधायक नीरज बोरा को भी दूसरी बार मौका दिया है। चित्रकूट से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है। ईडी के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह को भाजपा ने सरोजनी नगर से उम्मीदवार बनाया है। महिलाबाद से केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी उम्मीदवार बनी हैं। लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का टिकट काटकर यहां से विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

लखनऊ मध्य में वैश्य मतदाताओं को साधा (BJP Released List of 17 Candidates)

लखनऊ मध्य में करीब 80 हजार से अधिक वैश्य मतदाता माने जाते हैं। वैश्य मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। रजनीश गुप्ता भाजपा पार्षद है, नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता के छोटे भाई है। सरोजनी नगर सीट पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह और उनके पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बीच टिकट को लेकर खींचतान थी। स्वाति और दया शंकर दोनों बीते तीन चार महीने से सरोजनी नगर से दावेदारी करते हुए प्रचार भी कर रहे थे। स्वाति सिंह का एक व्यक्ति से बातचीत का वीडियो गत दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में वारयल भी हुआ था।

(BJP Released List of 17 Candidates)

Also Read : Chief Minister Yogi Adityanath on Budget : बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा बजट

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox