होम / लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का हुआ जोरदार अभिनंदन

लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का हुआ जोरदार अभिनंदन

• LAST UPDATED : August 29, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Politics of BJP)। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। चौधरी सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे। चारबाग स्टेशन पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से वे भव्य जुलूस के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।

लखनऊ पूरी तरह से भगवामय हो गया

भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के लिए लखनऊ को पूरी तरह भगवामय कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन से हज़रतगंज चौराहा तक मार्ग को होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडे से सजाया गया है। भाजपा के 20 से अधिक सांसद भूपेंद्र चौधरी के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौधरी के स्वागत में जिंदाबाद के नारे लगाए। चौधरी के लखनऊ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था।

यह भी पढ़ेंः धमाके के साथ गिरे ट्विन टावर, आसमान तक उठा धूल का गुबार

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox