होम / दुष्कर्म के बाद की गई थी दोनों बहनों की हत्या, मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद की गई थी दोनों बहनों की हत्या, मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

• LAST UPDATED : September 15, 2022

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh)। दो बहनों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है।

परिजनों की मौजूदगी में हो रहा पोस्टमार्टम

आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटू मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

पेड़ पर लटके मिले थे दोनों बहनों के शव

जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य लोग दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। मामले में देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले, मां के सामने ही अगवा किए थे दरिंदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox