होम / Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal : हिंडन नहर में डूबने से बालक और युवक की मौत

Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal : हिंडन नहर में डूबने से बालक और युवक की मौत

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal


इंडिया न्यूज, गाजियाबाद : Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal हिंडन नहर (Hindon Canal) में नहाने गए बालक और युवक पानी में डूब गए। सुबह दोनों के शव को गोताखोरों ने नहर से बाहर निकाला। बालक के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस ने रात के समय ही टीम लगाकर सर्च आॅपेशन चलाया था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका था।

पैर फिसलने से डूबा निखिल 

खोड़ा के मास्टर पार्क कॉलोनी में निखिल (13) परिवार के साथ रहता था। वह अपने एक भाई और दोस्तों के साथ गाजीपुर बार्डर नहर पर नहाने गया था। इस दौरान निखिल का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। भाई और दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूब गया। डूबने के बाद भाई और दोस्त डर गए, उन्होंने घर पर घटना की जानकारी नहीं दी। रात होने पर भी निखिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। निखिल के कहीं नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने खोड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने निखिल के भाई को बुलाकर पूछताछ की, तो उसने मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची। काफी तलाश करने पर पुलिस को निखिल के कपड़े मिले। इस दौरान पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने निखिल के शव को बाहर निकाला।

नहर में एक और शव मिला Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal

Boy and Youth Died due to Drowning in Hindon Canal

कुछ देर बाद गोताखोरों को नहर में एक शव और मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त रिहान (24) निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई। थाना एसएचओ बृजेश कुशवाहा ने बताया कि रिहान के परिजनों ने पुलिस को गायब होने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

शव मिलने पर पुलिस ने ही उन्हें जानकारी दी थी। रिहान नहर किनारे अकेला गया था। नहर में कैसे गिरा, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Bike Riding Robbers Robbed 1.38 Lakh from the Couple : बाइक सवार लुटेरों ने दंपति से 1.38 लाख लूटे

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox