होम / मार्निंग वॉक जीवन के लिए बेहद जरूरी, संगीत से तनाव कम होता है

मार्निंग वॉक जीवन के लिए बेहद जरूरी, संगीत से तनाव कम होता है

• LAST UPDATED : May 5, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जानकीपुरम में तीन दिवसीय तनाव अलविदा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन गुरुवार को ब्रह्मकुमारी पूनम ने तनाव मुक्ति की विस्तार से जानकारी दी। ब्रह्माकुमारीज लखनऊ की प्रमुख बहन राधा और जानकीपुरम शाखा की संचालिका बहन सुमन की मौजूदगी में ब्रह्मकुमारी पूनम ने कहा कि सुबह टहलना तनाव मुक्ति के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगीत से तनाव कम होता है।

शरीर स्वस्थ रहेगा तभी मन स्वस्थ रहेगा

ब्रह्मकुमारी पूनम ने कहा कि वातावरण का प्रभाव सीधे आपके शरीर के साथ ही दिमाग पर पड़ता है। हमारे शरीर का कार्य मन की स्थिति पर निर्भर करता है। इसके अलावा हमारे भोजन का प्रभाव भी मन की स्थिति को तय करता है। इसलिए हमारा भोजन सात्विक होना चाहिए। शाकाहारी भोजन मन और शरीर दोनों के लिए ही लाभकारी है। मौसमी फल और सब्जियों के सेवन का असर भी हमारे शरीर पर पड़ता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी मन स्वस्थ रहेगा।

संगीत मन को शांत करता है

ब्रह्मकुमारी पूनम ने बताया कि संगीत मन की शांति के लिए टानिक का काम करता है। जीवन जीने के लिए संगीत का विशेष प्रभाव होता है। ऐसे में जब भी आपको समय मिले तो संगीत जरूर सुनें। यह आपके मन को शांत करने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखता है। प्रकृति में मौजूद संगीत को महसूस करें आपका जीवन संवर जाएगा।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार बनने पर यूपी छोड़ने की बात करने वाले शायर मुनव्वर राणा ने योगी की तारीफ में लिखा शेर

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव का बड़ा बयान, चाचा शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के सदस्य नहीं, अपनी पार्टी की चिंता करें

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox