होम / Bride Refused To Go With Groom: दूल्हे के हाथ देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जाने क्या है मामला

Bride Refused To Go With Groom: दूल्हे के हाथ देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जाने क्या है मामला

• LAST UPDATED : December 15, 2021

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Bride Refused To Go With Groom: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के अचानक शादी से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोंकझोंक और हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामे को शांत कराया। दुल्हन ने दूल्हे पक्ष पर जबरन धोखा देने का आरोप लगाया लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

दूल्हे के हाथ की तीन उंगलियां कटी Bride Refused To Go With Groom

मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के दौरान जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथों की उंगलियों पर पड़ी, जिसे देख दुल्हन के होश उड़ गए। दूल्हे के सीधे हाथ की 3 उंगलियां आगे से कटी थीं। हाथ की उंगलियां कटी देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गयी।

दुल्हन ने किया विदाई से इंकार Bride Refused To Go With Groom

दूल्हे के हाथ की कटी उंगलियां देखकर दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्ष ने बिचौलियों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे हाथ की कटी हुई उंगलियों के बारे में नहीं बताया गया, और सभी को धोखे में रखा गया। जबकि दूल्हे पक्ष का कहना था कि हाथ की उंगलियों के बारे में बताया गया था, उसके बाद ही शादी तय हुई। शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इंकार कर दिया गया है।

पुलिस ने कराया समझौता Bride Refused To Go With Groom

हंगामे होने पर मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिचौलियों को मुक्त कराया जिसके बाद दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की। स्थानीय गांव प्रधान की मौजूदगी में समझौता हुआ। समझौते में वधूपक्ष को 12 हजार रुपए वापस किए गए। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौटी। थानाप्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है, किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Also Read : Kushinagar to Kolkata and Mumbai Flights Canceled : कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई की उड़ानें हुई रद, ओमीक्रॉन का हवाला दे 26 मार्च तक टाला प्लान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox