होम / Bride Refused To Marry : गोरखपुर में गहने और पसंद का कपड़ा न होने पर दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार, वापस लौटी बरात

Bride Refused To Marry : गोरखपुर में गहने और पसंद का कपड़ा न होने पर दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार, वापस लौटी बरात

• LAST UPDATED : February 12, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:

Bride Refused To Marry शादी तय होने के बाद धूमधाम और गाजे बाजे के संग बारात लड़की के दर तक पहुंची। जयमाल हुआ। इसके बाद बरातियों ने खाना खाया और अपने अपने घरों को चले गए। इधर वर पक्ष की तरफ से लाया गया डाल कर सामान वधू पक्ष के घर पहुंचा और लड़की समेत तमाम परिवार के लोगों ने उसे देखा। विवाद यही से शुरू हो गया। यह सामान किसी को पसंद नहीं आया। नतीजा लड़की ने शादी से मना कर दिया। आधी रात के बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

रिश्तेदारों के समझाने से भी नहीं मानी दुल्हन Bride Refused To Marry

गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में इसी क्षेत्र के खुटहन खास गांव से बरात आई थी। लड़की के घरवालों ने बरातियों की आवभगत की। द्वाराचार के बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद अधिकांश बराती व रिश्तेदार भोजन करके घर चले गए। डाल का सामान घर में पहुंचा तो गहने व पसंद के कपड़े न आने पर दुल्हन व घराती नाराज हो गए। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद रिश्तेदारों ने बातचीत कर समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

दुल्हे को पहल नापसंद कर चुकी थी दुल्हन Bride Refused To Marry

रिश्तेदारों ने बताया कि सगाई के समय भी दुल्हे को लड़की ने नापसंद कर दिया था लेकिन पिता की मयार्दा रखने के लिए राजी हो गई थी। इस मामले में किसी ने पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

Also Read : Akhilesh Yadav Gave Clarification in Unnao Case: उन्नाव मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी सफाई, बोले- हत्यारोपी से नहीं है कोई नाता, 4 साल पहले हो चुका है फतेह बहादुर सिंह का देहांत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox