होम / BSP Released List of 9 More Candidates: बहुजन समाज पार्टी की नई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों को मिला टिकट

BSP Released List of 9 More Candidates: बहुजन समाज पार्टी की नई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 9 प्रत्याशियों को मिला टिकट

• LAST UPDATED : February 11, 2022

BSP Released List of 9 More Candidates

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
BSP Released List of 9 More Candidates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का पहले चरण का मतदान गुरूवार को समाप्त हो चुका है। आने वाले चरणों के लिए भी सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लगे हैं। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने भी 9 उम्मीदवारों की नई लिस्ट (BSP Candidate List) जारी कर दी है। बसपा ने नौतनवां (Nautanwa Assembly Seat) से अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) को टिकट दिया है। बसपा ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों का फेरबदल किया है। बसपा ने 2 और नए प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। बलराम की तुलसीपुर सीट से पहले राजेंद्र प्रसाद वर्मा को प्रत्याशी बनाया था।

BSP Released List of 9 More Candidates

इन प्रत्याशियों की बदली सीट

अब तुलसीपुर सीट से भुवन प्रताप सिंह को टिकट दिया है। महराजगंज की सिसवां सीट पर पहले श्रवण पटेल को मैदान में उतारा था, बाद में धीरेंद्र प्रताप सिंह को हाथी के निशान पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बनाया। गोरखपुर की सहजनवा सीट से पहले अंजू सिंह प्रत्याशी थीं। अब हाई कमान ने इस सीट पर सुधीर सिंह को टिकट देने के लिए मुहर लगा दी है। कुशीनगर की खड्डा सीट पर डॉ. निसार अहमद को टिकट मिला है व तमकुहीराज सीट से संजय गुप्ता के टिकट पर मुहल लगी है।

Also Read : PM, CM, HM in Bareilly Today : पीएम, सीएम, एचएम आज बरेली में, सभाओं के सहारे बीजेपी दिखाएगी दम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox