होम / Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत, कई घायल

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत, कई घायल

• LAST UPDATED : May 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Bulandshahr Road Accident: प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद के बुलंदशहर के थाना पहासू थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के पास एक बस और ट्रैक्टर की जोरदार भीड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार कुल 12 लोग घायल हैं। वहीं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद से लोगों को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। इस जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के पड़खचे उड़ गए हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox