होम / Bulldozer Trend : बुलडोजर का ट्रेंड, महिलाएं प्रयागराज में मेंहदी लगवाते समय बुलडोजर बनवा रही हैं

Bulldozer Trend : बुलडोजर का ट्रेंड, महिलाएं प्रयागराज में मेंहदी लगवाते समय बुलडोजर बनवा रही हैं

• LAST UPDATED : March 15, 2022

 

इंडिया न्यूज,प्रयागराज:

Bulldozer Trend  यूपी चुनाव में बुलडोजर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा और योगी को तो लोग बुलडोजर बाबा कहने लगे। अब बुलडोजर ट्रैंड में है। हाल यह है कि वाराणसी में टैटू के डिजाइन में बुलडोजर बनवाया जा रहा है तो प्रयागराज में महिलाएं मेहंदी में बुलडोजर बनवा रही हैं।

महिलाओं में भी है क्रेज Bulldozer Trend

यूपी में बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर का ट्रेंड भी बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से तो बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रयागराज में महिलाएं हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर बनवा रहीं हैं। प्रयागराज में मेहंदी लगाने वाले अमित कहना है कि इन दिनों बुलडोजर का ट्रेंड है। महिलाएं हाथों में मेहंदी से बुलडोजर की डिजाइन बनवा रही हैं।

महिलाएं मेहंदी से अक्सर फूल पत्तियां या प्राकृतिक डिजाइन ही बनवाती हैं, लेकिन प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर प्रयागराज में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर की आकृति बनवा रही हैं।

Also Read :  Demand for Modi Yogi Masks and Pichkaris : होली के बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग, मोदी-योगी के नाम पर बिक रही पिचकारियां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox