होम / Honey Trap: हनी ट्रैप का शिकार हुआ व्यापारी, महिला ने जाल में फंसाकर लुटा 

Honey Trap: हनी ट्रैप का शिकार हुआ व्यापारी, महिला ने जाल में फंसाकर लुटा 

• LAST UPDATED : December 11, 2022

Honey Trap

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अगर में एक व्यापारी को युवती ने अपने जाल में फंसाकर लूट लिया। महिला व्यापारी को जाल में फंसकर मिलने के लिए बुलाई थी। वहां पहुँचने पर महिला के साथियों ने व्यापारी को पकड़ लिया और उससे लूट लिया।

व्यापारी का बनाया वीडियो 
व्यापारी के अनुसार महीने के साथियों ने उसके सारे कपड़े उतरवा लिए थे। इसके बाद उन लोगों से व्यापारी का एक वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद उन लोगों ने व्यापारी को पीट कर लूट लिया। लुटेरों ने व्यापारी का ब्रेसलेट, चैन, सोने व हीरे की अंगूठी और कॅश सब लूट लिया।

जान से मरने की दी धमकी 
व्यापारी को लूटने के बाद  लुटेरों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने उससे यह भी कुबूल करवा लिया कि चोरी किया हुआ सामान वह गिरवी रख के जा रहा है। लुटेरे व्यापारी को जान से मरने की धमकी देकर आधी रात में सड़क पर छोड़ कर चले गए। व्यापारी ने वापिस लौटकर अपने व्यापारी साथियों को घटना की पूरी जानकारी दी।

डेढ़ साल पहले मिली थी महिला 
व्यापारी के अनुसार आरोपी महिला उसको डेढ़ साल पहले एक व्यापारी की कार्यक्रम में मिली थी। उसी समय महिला ने व्यापारी का नंबर लिया था। हालांकि व्यापारी ने अभी तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।


Connect Us
 Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox