होम / Case Against Former Minister Abhishek Mishra : पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर मुकदमा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

Case Against Former Minister Abhishek Mishra : पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर मुकदमा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

• LAST UPDATED : January 18, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Case Against Former Minister Abhishek Mishra : सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा समेत 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रैली निकालने का आरोप है। निर्वाचन आयोग ने पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर रखा है। इसका उल्लंघन करते हुए सपा नेता ने बाइक रैली निकाली तथा लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। वीडियो की जानकारी होते ही हसनगंज थाने में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित 6 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वीडियो को संज्ञान में लेकर कराई गई जांच (Case Against Former Minister Abhishek Mishra)

UP Vidhan Sabha Election 2022

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पुलिस को इंस्टाग्राम पर दो विडियो मिले। इस विडियो में कुछ लोग सपा के नेता के पक्ष में बाइक रैली निकालते दिखे। वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराने पता चला कि एक वीडियो चौराहा नंबर 9 से निरालानगर, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच का है। जबकि दूसरा विडियो सीतापुर रोड से पक्के पुल का है। वीडियो की पडताल में पता चला कि इस बाइक रैली में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी शामिल थे।

(Case Against Former Minister Abhishek Mishra)

Also Raed : What is UP Mein Sab Ba : योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया ‘यूपी में सब बा’, सांसद रवि किशन ने बनाया है रैप सॉन्ग

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox