होम / CCTV Video of Firing On Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग का CCTV विडिओ आया सामने

CCTV Video of Firing On Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग का CCTV विडिओ आया सामने

• LAST UPDATED : February 3, 2022

CCTV Video of Firing On Asaduddin Owaisi

इंडिया न्यूज़, मेरठ:
CCTV Video of Firing On Asaduddin Owaisi: गुरुवार को छिजारसी टोल प्लाजा के पास AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 2 लोग नजर आ रहे हैं, जो ओवैसी के काफिले पर गोली चलाते साफ़ दिख रहे हैं। इसी बीच काफिले की गाड़ी ने एक हमलावर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जबकि उसका साथी लगातार गोलियां बरसता रहा। हमले के बाद पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। वहीं, ओवैसी ने हमलावरों को नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद करार दिया है।

Firing On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi In Meerut: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, मेरठ में चुनाव प्रचार के बाद आ रहे थे दिल्ली

CCTV Video of Firing On Asaduddin Owaisi

एक हमलावर गिरफ्तार

मेरठ में चुनाव प्रचार करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली की ओर निकले थे, तभी छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। सामने आये इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में 2 हमलावर दिखाई दें रहे हैं। पहले हमलावर को ओवैसी के काफिले की एक गाड़ी के धक्का देकर नीचे गिरा दिया जिससे उसके पांव में गहरी चोट आई है। पांव में चोट के कारण ये हमलावर भाग नहीं सका जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे हमलावर की तलाश जारी है। उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। मेरठ आईजी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Read More: 20 Years Ago Dead Person Filed Nomination: 20 साल पहले मृत व्यक्ति ने भरा नामांकन, चुनाव आयोग ने किया रद्द

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox