होम / Chandauli News: एक बार फिर सुर्खियों में ARTO, पूर्व आईजी ने लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया परिवाद

Chandauli News: एक बार फिर सुर्खियों में ARTO, पूर्व आईजी ने लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया परिवाद

• LAST UPDATED : April 19, 2023

Chandauli News: चंदौली का ARTO विभाग हमेशा भ्रष्टाचार के कारण चर्चा में बना रहता है। चाहे पूर्व में एआरटीओ रहे आरएस यादव के भ्रष्टाचार का मामला रहा हो। जो कि भ्रष्टाचार के आरोप में अभी भी जेल में बंद हैं। उन्होंने चंदौली में पोस्टिंग के दौरान करोड़ों की संपत्ति बनाई। अभी कुछ महीने पहले भी चंदौली में ARTO रहे विनय कुमार को भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण निलंबित कर दिया गया।

वहीं कुछ दिन सब कुछ शांत रहा उसके बाद फिर एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुआ जिसमें यूपी बिहार बॉर्डर पर बालू लदे ट्रकों से वसूली बढ़ाने की बात की जा रही है। जो ऑडियो क्लिप में उप परिवहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह ARTO चंदौली एस पी देव और सिपाही बिपिन के बातचीत संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि इन सब के बावजूद इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अब इस केस में पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर लोकायुक्त के समझ परिवाद पेश किया है और जांच की माँग की है।

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने यह भी कहा है कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संज्ञान में यह सभी मामला है फिर भी कार्रवाई की जगह वो बचाव कर रहे है। उन्होंने कहा कि कही न कही इस मामले में उनकी भी संलिप्तता प्रतीत हो रही है। हालांकि इसकी भी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त से की है। और जनवरी 2023 बिहार से उत्तर प्रदेश आने वाली 5000 ट्रकों की सूची भी दी है। अब देखना यह होगा कि इतना सब होने के बाद कार्यवाही होती है या फिर यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Also Read:

UP Politics: कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह विफल, अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाए आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox