होम / Chandrayaan-3: यूपी में शाम को 1 घंटे के लिए खोले जाएंगे बच्चों के स्कूल, chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेंगे बच्चे

Chandrayaan-3: यूपी में शाम को 1 घंटे के लिए खोले जाएंगे बच्चों के स्कूल, chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेंगे बच्चे

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: जिस पल का बेसब्री से पूरे देशवासियों को इंतजार है वह घड़ी अब आने वाली है। हम बात कर रहे हैं chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा गया है कि इस ऐतिहासिक पल को सभी शैक्षिक संस्थानों को छात्रों को इस का लाइव प्रसारण दिखाना चाहिए। जिसको लेकर गाजियाबाद के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में लाइव प्रसारण का इंतेजामत किए गए हैं।

बच्चों के स्कूल शाम को 1 घंटे के लिए खोले जाएंगे

उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब बच्चों के स्कूल शाम को 1 घंटे के लिए खोले जाएंगे। यूपी सरकार ने आदेश जारी किया है के उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को 1 घंटे के लिए खोला जाए। इस दौरान वहां पढ़ने वाले बच्चे chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को स्कूल में टीवी प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण देख पाएंगे। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधकों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।

ऐतिहासिक पल का छात्रों छात्राओं को भी बेसब्री से इंतजार

साथ ही इस ऐतिहासिक पल का छात्रों छात्राओं को भी बेसब्री से इंतजार है। उनका कहना है कि हम अपने देश पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अब हम चांद के बारे में अच्छे से जान पाएंगे, साथ ही अलग-अलग छात्र छात्राओं को इस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह आदेश जो दिए गए हैं जिसमें छात्र छात्राओं को लाइव प्रसारण स्कूल के अंदर chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव दिखाया जाएगा। जिसको लेकर वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

  • रायबरेली-चंद्रयान की लैंडिंग के गवाह बनेंगे चार लाख बच्चे
  • तीन हजार स्कूलों में चलेगा लाइव प्रसारण
  • शाम 5:15 से 6:15 पर होगा लाइव प्रसारण
  • प्रोजेक्टर तो कही टीवी व मोबाइल के माध्य्म से बच्चे करेंगे चंदा मामा का दीदार
  • ऐतिहासिक पलो को देखने के लिए हर कोई है उत्साहित
  • इतिहास में पहली बार शाम को भी खुलेगा विद्यालय।

Also Read:Bageshwar By-Election2023: बागेश्वर उपचुनाव में बड़ा फेर-बदल, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि थामेंगे बीजेपी का दामन, CM भी होंगे शामिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox