होम / Chandrayaan-3: काशी के संत महात्माओं ने chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए की हवन पूजन, डिप्टी सीएम समेत इन लोगों ने दी बधाई

Chandrayaan-3: काशी के संत महात्माओं ने chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए की हवन पूजन, डिप्टी सीएम समेत इन लोगों ने दी बधाई

• LAST UPDATED : August 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर पूरे देश की नजर चंद्रयान पर है तो धर्म वही नगरी काशी में घरों में पूजा और प्रार्थनाओं का शंखनाद हो चुका है। आपको बता दें वाराणसी के सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हाथों में पूजन और प्रार्थनाएं की गईं चंद्रयान की तख्ती लेकर उसके सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई और विद्वान मंत्रों द्वारा उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा की शुरुआत की गई।

प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन

23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी के माख्या मंदिर में हवन किया जा रहा है।वहीं, प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है। बता दें पूरे देश में कल का इंतजार है। जब चंद्रयान-३ चांद पर प्रवेश करेगा। इसको लेकर कल उत्तर प्रदेश के स्कूलों में चंद्रयान-३ का लैंडिंग दिखाई जाएगी। वहीं, प्रदेश में इसको लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले…

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, ”यह भारत के लिए गर्व की बात है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मैं मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराएगा।”

बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने कहा…

लखनऊ: चंद्रयान 3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक का कहना है, ”मैं देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.” ।”

सपा सांसद एस.टी. हसन कहते हैं…

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद एस.टी. हसन कहते हैं, “हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बहुत सफल होगा. मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं. आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन विफल हो गया. हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे।”

Also Read: Barabanki Famous Shiv Mandir: ‘जंगलेश्वर नाथ’ मंदिर जहां लोगों की है आपार आस्था, अंग्रेजों…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox