होम / Chhath Puja 2022: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, फलों के बढ़े दाम, 30 अक्टूबर को निर्जला व्रत

Chhath Puja 2022: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, फलों के बढ़े दाम, 30 अक्टूबर को निर्जला व्रत

• LAST UPDATED : October 28, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: शुक्रवार को छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। लोगों ने सुबह स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। दूसरी ओर छठ घाटों पर भी पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक छठ पर्व के सबसे पहले नहाय खाय होता है। छठ व्रतियों ने शुक्रवार को नहाय खाय के दिन लोगों ने खुद को पवित्र करने के लिए सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद बिना लहसुन प्याज के घी में जीरे से तड़का लगाकर लौकी की सब्जी और चने की दाल और चावल बनाया। सुबह और शाम यही खाना खाया।

30 अक्टूबर को रखेंगे निर्जला व्रत
छठ की पूजा करने वाले लोग 30 अक्टूबर को पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगे शाम को विधि विधान से छठी मैया की पूजा कर डूबते हुए सूर्य को गंगा जल से अर्घ्य देंगे। इस दौरान विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ होगी।

दूध से दिया जाएगा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 31 अक्टूबर की सुबह विभिन्न छठ घाटों से उगते हुए सूर्य को दूध से अर्घ्य देंगे। जो लोगों ने व्रत नहीं रखते हैं और छठ पूजा में आस्था रखते हैं वह भी उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

फलों की कीमतों में हुआ इजाफा
शुक्रवार को अंतिम समय तक लोग फलों की खरीद में व्‍यस्‍त नजर आए। वाराणसी के प्रमुख पहड़िया मंडी में प्रमुख फलों के थोक रेट और छठ पर्व के समय ट्रकों की खपत अचानक से दो दिनों से बढ़ने के बाद कीमतों में भी इजाफा व्रतियों को चुनौती दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Mainpuri: चाय की चुस्की ने ली चार की जान, मां ने क्यों परोसा परिवार को जहर, मचा कोहराम – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox