होम / Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर परिवाहन निगम की खास तैयारियां, 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन

Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर परिवाहन निगम की खास तैयारियां, 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन

• LAST UPDATED : October 28, 2022

Chhath Puja 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: छठ महापर्व की शुक्रवार को शुरुआत हो गई है। ऐसे में तमाम लोग अपने घर आ जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला लिया है। यह जानकारी परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने दी। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं के बाबत तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और बसों के संचालन की रूपरेखा तय करने को कहा।

इन जिलों से होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज तक के लिए 2563 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ व कानपुर से विशेष रूप से पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगीं।

परिवहन निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एमडी ने यह भी बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं, इनको समुचित यात्रा सुविधा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि निगम ने प्रोत्साहन योजना 22 से 31 अक्तूबर तक रखी है। परिवहन निगम की हेल्पलाइन 18001802877 और कंट्रोल रूम नंबर 9415049606 पर यात्री जानकारी हासिल कर सकते हैं।

लखनऊ से पूर्वांचल के लिए चल रही सीधी बस
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि लखनऊ से पूर्वांचल के जनपदों के लिए सीधी बस सेवा गुरुवार से शुरू की गई है। चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग बस स्टेशन और अवध चौराहे से नॉनस्टॉप बस सेवाएं सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे उपलब्ध रहेंगी।

साथ ही एसी बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लखनऊ से पूर्वांचल के क्षेत्रों के लिए 80 साधारण बसें और 20 एसी बसें लगाई गई है जो 31 अक्तूबर तक चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी में डेंगू का कहर जारी, सिपाही सहित कई लोगों की मौत, जांच के नाम पर पैथालॉजी का खेल जारी – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox