होम / सीएम योगी आदित्यनाथ ने 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण

• LAST UPDATED : August 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कानून व्यवस्था बेहतर होने के चलते ही बीते वर्षों में चार लाख करोड़ का निवेश यूपी में हुआ है। अब प्रदेश में निवेशक आकर निवेश करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में आयोजित पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रुपए की 144 आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया।

पांच वर्ष पहले बीमारू प्रदेश था यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश था। विकास की कोई सोच नहीं थी। कानून व्यवस्था बदतर थी। हर दूसरे तीसरे दिन बड़े दंगे होते थे। जिसके कारण लोगों के धारणाएं बहुत खराब थी। उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता था। पुलिस कर्मियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। भर्तियां नहीं हो रही थी। पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थी। महिला पीएसी की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब स्थितियां बदल चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox